जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़-प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र 16 जून 2021 से प्रारंभ हो रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल भौतिक रूप से बंद है और विद्यार्थियों की ऑनलाईन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उनके घरों तक पहुंचाकर दी जाए, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई न हो। सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण जुलाई माह के अंत तक पूरा करने कहा गया है।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरण व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9वीं और 10वीं की पाठ्य पुस्तकें संबंधित स्कूल तक और कक्षा पहली से 8वीं तक की पुस्तकें संकुलों तक वहां की दर्ज संख्या के अनुसार पहुंचाई जाए। पावती लेकर ही स्कूलों और संकुलों को पुस्तकें प्रदाय की जाए। कक्षा पहली से 8वीं की पाठ्य पुस्तकें संकुल प्रभारियों द्वारा संबंधित स्कूलों को उनकी दर्ज संख्या के आधार पर स्कूल के हेड मास्टर से पावती लेकर प्रदाय की जाए। निजी स्कूलों को दी जानी वाली पुस्तकों की पावती भी पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा संबंधित स्कूलों से अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
