रायगढ़, सहायक मण्डल अभियंता द.पू.मं.रेल्वे रायगढ़ के वरिष्ठ सहायक मण्डल अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को रात 9 बजे से 16 अप्रैल को प्रात: 7 बजे तक तथा 16 अप्रैल रात 9 बजे से 17 अप्रैल प्रात: 7 बजे तक रायगढ़ व किरोड़ीमलनगर के बीच स्थित कोतरा मानवयुक्त समपार फाटक क्रमांक-289, कि.मी.-588/13-15 में आवश्यक रेल लाइन के मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। जनसामान्य उक्त अवधि में जिंदल अंडर पास के नीचे की सड़क का उपयोग कर सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
