जिले के कापू थाना क्षेत्र से (IDFC bank) बैंक के कर्मचारी के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। कर्मचारी के द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात लुटेरों की खोजबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव जांजगीर चांपा का रहने वाला है। जो मदनपुर इंजको थाना पत्थलगांव जिला जशपुर में रहकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में, फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्य करता है। 3 मार्च को वह कापू क्षेत्र के ग्राम इंचपारा, पेलमा,जमरगा,सरिया लोन कलेक्शन करने आया हुआ था। लोन लेने वाले लोगों से एक लाख छः सौ नब्बे रुपये कलेक्शन कर वापस पत्थलगांव लौट रहा था।

वह मड़वाताल घाट जंगल के पास पहुंचा था, तभी लगभग पवने तीन बजे, पल्सर बाइक में सवार तीन अनजान व्यक्तिय जंगल के अंदर मिले। जिनमें से एक व्यक्ति के द्वारा हाथ देकर बाइक रुकवाया गया। जब वह रूका तो एक पतला सा व्यक्ति रूपये से भरा काला बैंग को लूट लिया, फिर तीनों मोटर सायकल में बैठकर भाग गये।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
