बिलासपुर के वन परीक्षेत्र सोठी सर्किल के बिटकुला बिट के कक्ष क्रमांक 12 के घानाकछार जंगल के नाले में तेंदुए का शव मिला था। तेंदुए के शरीर से चारों पंजे, पूछ व दांत गायब था। उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पीएम रिपोर्ट में करंट से तेंदुए की मौत होना डॉक्टरों के द्वारा बताया गया था। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से ली गई सहायता-
शव मिलने के बाद वन विभाग द्वारा जांच कर आरोपियों की तलाश जा रही थी, पर उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। वन विभाग द्वारा सहयोग के लिए पुलिस विभाग से बात की गई। इसके बाद सीपत पुलिस ने 3 दिनों में आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में गांव वालों से सूचना मिली कि ग्राम निरतु में रहने वाला संतोष कुमार धनुहार पिता सगन साथ धनुहार (35 साल) और नंदकुमार पटेल पिता बिसालिक राम पटेल (50 साल) जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट लगाए थे। उन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि उनके साथ गांव के ही तीजराम पटेल उर्फ भकाचंद पिता लच्छीराम पटेल (58 साल), कोरबा के छिंदपानी निवासी समारू उर्फ संजय धनुहार पिता लटीराम धनुहार (35 साल) और फूल सिंह यादव पिता मंजरू यादव (70 साल) ने मिलकर तेंदुए का शिकार किया । इन ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट लगाया था। लेकिन, गलती से तेंदुआ करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उन्होंने दांत निकाल लिए और पंजों को काट दिया। उनके पास से दांत, पंजा और वारदात के प्रयुक्त औजार जब्त किया गया है।
शिकारियों की एक और टीम पुलिस पकड़ में आई-
जांच के दौरान पता चला कि ग्राम अदराली निवासी बलदेव सिंह पिता अंजोर सिंह और रहस राम पटेल पिता सोहनू पटेल ने मिलकर जंगली सुअर का शिकार करने के लिए कुछ दिन पहले करंट लगाया था। उन्होंने जंगली सुअर का शिकार भी किया था। उनके घर की तलाशी लेकर टीम ने जंगली सुअर के अवशेष जब्त किए। उन्हें भी टीम ने गिरफ्तार किया है।
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026

