सरिया पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, सड़क किनारे जुआ खेलते धर दबोचे गये 06 जुआरियान… जुआ फड से ₹45,000 के साथ 2 मोटर सायकल, 05 मोबाइल जप्त…
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं जुआ-सट्टा पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 12.02.2022 के शाम करीब 05.30 बजे थाना प्रभारी सरिया को मुखबिर से सूचना मिला कि पंचधार रोड़ किनारे कुछ

जुआडियान 52 पत्ते ताश से जुआ खेल रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर पंचधार रोड़ किनारे पुटु बाड़ी के पास से 06 जुआरियों को जुआ फड के पास गिरफ्तार किया गया है । जुआरियों से *नकद 45,000 रूपये, 05 मोबाइल एवं फड के पास खड़े जुआरियों की 02 मोटर सायकल* की जप्ती की गई है । आरोपियों पर *थाना सरिया में 13 जुआ एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है । जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया सब इंस्पेक्टर के.के. पटेल के साथ आरक्षक राजकुमार साव, मोहन गुप्ता, मोहन पटेल,दिलीप साह शामिल थे ।
*जुआ फड पर पकड़े गये आरोपियान*-
(01)संजय पटेल उर्फ भोको पिता डोलानंद उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड 09 सरिया
(02) बोधराम सोनवानी पिता अतनु उम्र 32 वर्ष साकिन पुजेरिपाली सरिया
(03) अभिषेक श्रीवास्तव पिता अवधेश श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड 12 सरिया
(04) जितेंद्र जायसवाल पिता शिव जायसवाल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड 08 सरिया
(05) सुमंत गुप्ता पिता स्व कुमाराम उम्र 52 वर्ष साकिन पंचधार सरिया
(06) तुलाराम साहा पिता जालंधर साहा उम्र 53 वर्ष साकिन पंचधार सरिया
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
