रायगढ़ । अपने गृहग्राम गए शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़ते हुए अज्ञात चोरों ने आलमारी से कैश सहित हजारों का माल उड़ा दिया। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत: जरेकेला निवासी अरुण पैकरा आत्मज रामकुमार (40 वर्ष) वर्तमान में तारागढ़ के शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवारत होने के कारण लैलूंगा में हॉस्पिटल पीछे इंदिरा नगर में रहता है। विगत शनिवार को अरुण अपने गृहग्राम जरेकेला गया तो उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए किसी ने उसके सूने मकान का ताला तोड़ा और आलमारी में रखे 10 हजार रुपये के अलावे तकरीबन 50 किलो चावल, डीटीएच, मोबाइल पॉवर बैंक, तेल टीपा सहित हजारों का माल पार कर दिया। वहीं, वापस लैलूंगा लौटने पर अपने घर के ताले को सन्दिग्ध परिस्थितियों में टूटे देख बदहवास शिक्षक ने घर का जायजा लिया, तब कहीं जाकर चोरी कांड की भनक लगने पर उसने थाने की शरण ली। फिलहाल, चोरी के शिकार शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस भादंवि की धारा 457, 380 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुटी हैं।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
