चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोन्टो थाना के सुदूर जंगल से पुलिस ने रविवार को पति-पत्नी का अधजला शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि अंधविश्वास की वजह से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बुंडू गांव निवासी गोमिय केराई एवं उसकी पत्नी की हत्या किये जाने की खबर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को मिली थी जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों की एक टीम गठित की थी।
उन्होंने बताया कि टीम ने रविवार सुबह से ही खोजी अभियान चलाया और कुछ घंटों बाद दंपति का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्याकांड में मृतक के भाई एवं अन्य लोग शामिल हैं और शक है कि अंधविश्वास एवं नशापान के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
