रायगढ़/ बाइक चालकों के द्वारा पिछले कई दिनों से बाइक की ओरिजिनल साइलेंसर को हटाकर उसे मॉडिफाइड करा कर साइलेंसर से पटाखे नुमा तेज आवाज छोड़ रहे हैं। जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ ही साथ लोग अचानक तेज आवाज से घबराकर दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे लापरवाह चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ऐसे वाहन चालकों पर MV act के तहत करवा ही कर 2200-2200 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है. तथा मोडिफाइड साइलेंसर को वाहन से निकाल कर जप्त किया जा रहा है। चालकों के द्वारा दोबारा तेज आवाज देने वाली साइलेंसर ना लगवाने की हिदायत दी जा रही है। पिछले एक हप्ते भर में 35 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




