जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में दोपहर थाना प्रभारी बरमकेला को उनके सक्रिय मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गिरहूलपाली में वैद तलाब के पास कुछ लोग अवैध शराब भट्टी पर महुआ शराब बना रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी डीके मारकंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस की आने की सूचना पर शराब बनाने वाले मौके से भाग गये थे । पुलिस टीम द्वारा शराब बनाने के लिये रखे गये 30 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण किया गया ।

इसी दौरान मुखबिर सूचना पर गिरहूलपाली के आम रोड में दो युवकों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी युवक विशेश्वर कुमार टंडन पिता कार्तिक राम टंडन उम्र 21 वर्ष एवं विष्णु मिरी पिता दूजे राम मिरी उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी गिरहूलपाली से 39 लीटर महुआ शराब कीमती ₹7800 की जप्ती की गई है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) आपकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के मारकंडे, प्रधान आरक्षक शम्भू पांडे, आरक्षक तरुण महिलाने, दिनेश सिदार, मिनकेतन पटेल एवं नंदकुमार चौहान की अहम भूमिका रही है ।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
