रायगढ़/ शुक्रवार की शाम 5 बजे के आस-पास डोंगीतराई और चारभाटा गॉव के समीप हुए महिला के निर्मम हत्या की मर्डर मिस्ट्री अब सुलझती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार की शाम घटनास्थल से भूपदेवपुर पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए थे। दरअसल घटनाकारित जगह से पुलिस को, उस दौरान 12 जनवरी की बेलपहाड़ से रायगढ़ की लोकल ट्रेन की टिकट प्राप्त हुई थी। साथ ही सबूत के नष्ट करने के उद्देश्य से घटनास्थल पर जले हुए टुकड़े भी मिले थे।


जिसके सहारे अब पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त करने में सफल हो गयी है। बता दे कि, अज्ञात महिला के शव को नेशनल हाईवे NH49 नबाब ढाबा से महज 200 मीटर की दूरी पर लगे। एक खलिहान में नग्नावस्था में पाया गया था,एवम शरीर के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए थे।
जिसके बाद पुलिस ने संजीदगी से मामले को लेते हुए जांच में जुट गई थी। तब वारदात पर भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला एवम SDOP निमिषा पांडेय भी पहुँचे थे।

घटना के बाद से ही पुलिस ने पड़ोसी प्रदेश ओड़िसा में जब मृतिका की फ़ोटो शिनाख्ती के लिए भेजी। तो शनिवार की मध्य दोपहर को बेलपहाड़ गुमाडेरा के रहने वाले बुजुर्ग दम्पति अपने नाती और नतिनी के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में पहुँचे। पुलिस ने उनको मृतका की तस्वीर दिखाई। जिसके बाद बुजुर्ग दम्पति फुट फुट कर रोने लगे। तत्पश्चात पुलिस ने संबल प्रदान करते हुए उनसे आगे की पूछताछ की तो पता चला कि मृतका एक बेवा है।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि,बीते गुरुवार को घर से रायगढ़ जाने के लिए बेलपहाड़ से निकली थी। उसके मृतक पति से दो बच्चे भी है। जिन्हें वे पुलिस स्टेशन साथ लेकर आये थे। भूपदेवपुर के पास किसी महिला की मौत की खबर सुनते ही वह समझ गए थे, कि कहीं वह उसकी बेटी बसंती तो नहीं है। इसलिए वह पुलिस द्वारा सूचना प्रसारित करने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। ताकि पता चल सके कि असलियत क्या है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम 6 बजे तक अज्ञात महिला की पहचान हो गयी है। महिला का नाम बसंती 38 वर्षीय होना बताया जा रहा है। जो कि बेलपहाड़ की रहने वाली थी। जिसकी शादी भूपदेवपुर के आस-पास के इलाके में स्व.अनूप भरासागर से हुई थी। पति के मौत के बाद महिला बेवा हो गयी थी। जिसके किसी रायगढ़ के ही रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।
बरहर पूरे मामले को पुलिस रेप एवं मर्डर से जोड़कर देख रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से मीडिया को अधिकारिक तौर पर कुछ बयान नहीं दिए गए हैं।साथ ही रायगढ़ में उसके पुरुष दोस्त की तलाश सरगर्मी से तेज हो गई। आने वाले समय में इस घटना से संबंधित और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
क्या कहते है थाना प्रभारी-
मृतका की पहचान हो गई है। महिला के माता पिता ने रोते-रोते अपना बयान दर्ज कराया है। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने अपनी सारी ऊर्जा झोंक रखी है, और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। आरोपी की खोजबीन जारी है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
