छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत लबेद गांव के समीप जंगल में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल एक वन कर्मी जंगल की ओर गया हुआ था तभी एक महिला की लाश पड़ी हुई मिली। वन कर्मी ने देखा कि महिला के आकार चेहरे में चोट के निशान हैं इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।


हत्या की आशंका-
महिला के बॉडी में आंख व चेहरे के पास चोट के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
नहीं हो पाई है पहचान–
जंगल के अंदर मिले महिला की लाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में हुलिया और सोशल मीडिया के जरिए फोटो वायरल कर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




