रायगढ़:-श्रमिक कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरफ्तार…यू-ट्यूब से सीखे ठगी करने का तरीका,दो शातिर युवक युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
रायगढ़ . चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रमिक कार्ड (Shram Card) बनवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर ठगी करने वाले दो शातिर युवक युवती को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पकड़ में आए युवक-युवती दिसम्बर माह में थाना चक्रधरनगर के गोवर्धनपुर के कियोस्क शाखा में रूपये निकालने आये लोगों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लाभ बताकर उनसे उनके आधारकार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि दस्तावेज प्राप्त कर उनका फिंगर प्रिंट डिवाइस (बॉयो मैट्रिक डिवाइस) पर लिया करते थे । उसके कुछ दिनों बाद कियोस्क शाखा से रूपये निकालने वालों के बैंक खाते से रूपये निकलने लगे थे ।

इनसे की गई थी ठगी–
थाना चक्रधरनगर में श्रीमति दोमनिका कुजूर द्वारा खाते से 20,000 रूपये, श्रीमती रत्ना डनसेना द्वारा 1,19,300 रूपये तथा श्रीमती अंजली किसान द्वारा खाते से 1,44,859 रूपये निकलने की शिकायत की गई थी । इस संबंध में थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
केवरा बाड़ी बस स्टैंड में घूमते दिखे थे आरोपी–
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह द्वारा पीड़ितों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों के हुलिये की जानकारी लेकर पतासाजी की गई, आरोपियों के घटना कर फरार हो जाना पाया गया, जिनकी सूचना देने थाना प्रभारी द्वारा अपने मुखबिरों को सक्रिय किया गया था कि दोनों आरोपियों को आज केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास देखे जाने की सूचना पर चक्रधरनगर की पुलिस टीम दोनों युवक युवतियों को थाना लेकर गई ।
कड़ी पूछताछ पर दोनों अपना गुनाह कबूल किये हैं । पूछताछ में आरोपी युवक अपना नाम पुष्पेन्द्र कुमार महंत पिता योगेन्द्र कुमार महंत उम्र 24 साल निवासी सेमरा थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा और युवती भारती महिलांगे पिता विष्णु महिलांगे उम्र 20 साल निवासी जवानी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा बताये । युवक दोनों की पिछले दो साल से जान पहचान होना बताया । युवक बताया कि उसके पिता ट्रेलर चालक है तथा युवकी के पिता शिक्षक हैं ।

यू-ट्यूब से सीखे ठगी करने का तरीका-
आरोपी पुष्पेन्द्र बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, यू-ट्यूब से बॉयो मैट्रिक डिवाइस पर फिंगर प्रिंट लेना और उसका गलत इस्तेमाल करना सीखा है। आरोपी पुष्पेन्द्र महंत ने बताया कि चक्रधरनगर में किराया मकान लेकर क्षेत्र की रैकी किया जिसके बाद गोवर्धनपुर इलाके में एक सप्ताह तक कैम्प किया इस दौरान लोगों को श्रमिक कार्ड बनावाने के नाम पर उनसे दस्तावेज और फिंगर प्रिंट बॉयो मैट्रिक डिवाइस पर ग्लू/फेवीकोल लगाकर लेता था बाद में उस फिंगर प्रिंट को अपने अंगूठे पर लगाकर कियोस्क शाखा से रूपये निकाल लेता था ।

आरोपी कई कियोस्क शाखा से रूपये निकालना बताया है, जिससे नकदी 1,56,000 रूपये, एक लैपटॉप, मोबाइल, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा आरोपिया के बताने पर नकदी 10,000 रूपये की जप्ती की गई है । आरोपियों के इसी प्रकार धोखाधड़ी की शिकायत थाना डभरा में होने की जानकारी मिली है, अन्य थाना में अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है ।
कार्यवाही में ये रहे शामिल–
थाना प्रभारी चक्रधरनगर TI अभिनव कांत सिंह, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, सउनि महिपाल सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, सतीश पाठक, आरक्षक संदीप मिश्रा, चूड़ामणि गुप्ता, सुशील यादव, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल आरक्षक धनंजय कश्यप की आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
