रायपुर/26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से मुख्य अतिथियों के लिए उनके जिले तय कर दिए गए हैं। जिस के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
देखें सूची:
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव
वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।
मनोज सिंह मंडावी रायगढ़
संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर
संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर
संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर
संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव
विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर
विधायक अनिता शर्मा धमतरी
विधायक ममता चन्द्राकर बेमेतरा
विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर
विधायक चंदन कश्यप सुकमा
विधायक संतराम नेताम नारायणपुर
विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
