रायगढ़। जिले में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है। चोर बेखौफ होकर छोटी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। जिसमें सूने घर से लेकर दुकान गोदाम तक को निशान बना रहे है। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई बैंक में बीती रात चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने बैंक दीवार को तोड़कर पहले अंदर जाने की कोशिश की परंतु इसमें नाकाम होने के बाद खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर पहुंचे। चोरों ने बैंक के अंदर लाकर को तोड़ने का प्रयास चोरों ने किया था परंतु तोड़ने में नाकाम रहे।
ततपश्चात अंदर में सामानों को इधर उधर करने के बाद लाखो रुपये चोरी कर ले जाने की बात कही जा रही है। किंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। फिलहाल चोरी की वारदात की भनक लगते ही लैलूंगा पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। थाना पुलिस ने इसकी सूचना जिले के आला अधिकारी को देते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ से फारेंसिक टीम भी वारदात के लिए रवाना हो रही है। लैलूंगा तहसील के सामने पत्थलगांव रोड में एसबीआई बैंक है। जो व्यस्तम मार्ग है। ऐसे में एक बार फिर लैलूंगा पुलिस की पेट्रोलिंग एवं गस्त टीम की पोल खुल गई है।

क्या कहते हैं अनुज एक्का, एसबीआई मैनेजर-
चोर बैंक के अंदर प्रवेश किए है। लाकर तोड़ नही पाए है चोरी गई रकम का आंकलन किया जा रहा है। सीसीटीवी में एक व्यक्ति मास्क लगाकर इधर उधर घूमते हुए नजर आया।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
