बिलासपुर: कोरोना का संक्रमण एक बार फिर देशभर में तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है साथ ही कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू के साथ ही कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। इसी बीच खबर आ रही है छत्तीसगढ़ में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
