ऑनलाइन होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, 15 फरवरी तक बंद रहेगी ऑफलाइन कक्षाएं….
मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। मुंबई सहित राज्य के अलग- अलग हिस्सों बड़ी संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी कोरोना की जद में आ रहे है। इसी बीच अब कॉलेजों के फिजिकल कक्षा और परीक्षाओं को लेकर महाराष्ट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 15 फरवरी तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फिजिकल कक्षाएं बंद करने का फैसला किया है। सभी संस्थानों में होनी वाली परीक्षा 15 फरवरी तक ऑनलाइन होंगी।
महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार 15 फरवरी तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फिजिकल कक्षाएं बंद करेगी। संस्थानों में सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक ऑनलाइन होंगी।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी केसों में वृद्धि के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है। पूरे देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है। इस बीच आज महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा और दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आए हैं।
वहीं ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 1,940 हो गए हैं। इनमें से 766 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं या दूसरे स्थान को चले गए हैं। अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन के मामले मिल चुके हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में सामने आए हैं। देश में कोविड-19 टीकाकरण मंगलवार को 147.62 करोड़ (1,47,62,53,454) को पार कर गया। शाम 7 बजे तक 87 लाख (87,66,164) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
