लिकेश खूंटे

0 महानदी का हो रहा दोहन आखिर जिम्मेदार कौन ?
0शासन को लग रहा लाखों को चुना
0रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी
कोसीर ।जांजगीर जिला के मालखरौदा तहसील के ग्राम मिरौनी घाट का शासन दुवारा रेत खदान की स्वीकृति दी गई है जो पिछले दो वर्षों से मिरौनी घाट से रेत निकाला जा रहा है ।मिरौनी रेत खदान के ठेकेदार दिलाराम कश्यप ने रायगढ जिला कलेक्टर से शिकायत किया है जिसमें मिरौनी रेत घाट के ठेकेदार ने उप तहसील कोसीर के अंतर्गत आने वाले गांव दहिदा के स्थानीय सरपंच ,सचिव और गांव के ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच और सचिव तथा ग्रामीणों के सह पर दहिदा रेत घाट से रेत की अवैध उत्खनन हो रही है बिना रॉयल्टी पर्ची का खनन हो रहा है वही प्रति ट्रैक्टर 300 रुपये की अवैध वसूली किया जाता है जिससे मिरौनी रेत खदान प्रभावित हो रहा है और शासन को राजस्व की हानि हो रही है वही ठेकेदार को नुकसान हो रहा है ।यह शिकायत 22 दिसम्बर 2021 को जिला कलेक्टर रायगढ और साथ ही साथ संचालक भौतिक तथा खनिकर्म

रायपुर ,जिला खनिज अधिकारी रायगढ ,जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ
,सारंगढतहसीलदार ,सारंगढ एस डी ओ पी और कोसीर थाना को भी प्रतिलिपि दी गई है। इस शिकायत पत्र में दहिदा गांव के घाट से रेत की अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाकर सम्बंधित सरपंच ,सचिव और गांव के ग्रामीणों पर उचित कार्यवाही की मांग की गई है ।इस तरह मिरौनी घाट के ठेकेदार ने उचित कार्यवाही के लिए मांग किया है ।महानदी के किनारे किनारे बहुत आसे गांव है जहां से रेत की उत्खनन होती है ।मिरौनी बैराज बनने से बहुत ऐसे गांव और घाट हैं जहां से अब रेत नही निकल पा रही है पर कहीं न कहीं महानदी का दोहन हो रहा है ।आखिर महानदी की दोहन पर कौन सुध लेगा और कौन कार्यवाही करेगा ?

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

