संतोष चौहान

रायगढ़। सारंगढ अंचल में आये दिन के सड़क हादसे से फिर सारंगढ़ दहल गया है। रफ़्तार के सौदागरों ने फिर एक जिंदगी परिवार से छीन ली,जिससे ग्रामीण क्षेत्र में गुस्सा भड़क गई है।
मामला सारंगढ़ से लगे ग्राम उलखर का है जहां अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद कर काल के गाल में समाने पर मजबूर कर दिया है। मानवता शून्य वाहन चालक बुजुर्ग को तड़पता छोड़ नौ-दो-ग्यारह हो गया , जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मुआवजा और न्याय के लिए चक्का जाम कर दिया है। मृतक के नाम किशन विश्कर्मा बताया ज रहा है जो कि उलखर के निवासी थे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




