बिर्रा- समीपस्थ ग्राम पंचायत घिवरा के शिक्षक का “पढ़ई तुंहर दुआर ” में प्रा. शा. नवापारा (सिरमिना)वि.खं.- पोड़ी उपरोडा,जिला- कोरबा से शिक्षक शांतिलाल कश्यप का चयन हमारे नायक के रूप में किया गया है| शिक्षक के द्वारा आये दिन नये -नये नवाचार शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता रहा है | पढ़ाई की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नई – नई गतिविधियां अपनाई जाती रही है | कोरोना काल में जब स्कूल पूरी तरह से बंद थे, उस समय मोहल्ला क्लास, आनलाईन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढाया जाता रहा है | ग्रीष्मकालीन आमाराइट प्रायोजना हेतु शिक्षक ने विडियो क्लिप के द्वारा पढाई में नवाचार किया |संकुल नोडल प्राचार्य रमेश कुमार चन्द्रा, संकुल समन्वय एम. आर. श्याम , त्रिलोक मराबी एवं संकुल के शिक्षकों के द्वारा शुभकामनाएं दिया गया |वहीं बिर्रा-घिवरा क्षेत्र से उनके प्रेरणास्रोत लक्ष्मी देवांगन, जितेन्द्र तिवारी, कृष्णा कश्यप,सरपंच श्रीमती दुलौरिन भारद्वाज,हरिहर कश्यप,गोपी तिवारी, भूपेन्द्र कुमार कश्यप,होमकुमार,नानू महराज, बलदेव कश्यप,रामू तिवारी,विक्रम कश्यप,लोचन, राहुल, तुलसी पिंटू,मनोज, दिलेश्वर सहित शुभचिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
