जगन्नाथ बैरागी…

रायगढ़। श्रीराम आदर्श महिला कॉलेज अपने उच्च कोटि के पढ़ाई में अलावा खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम,सामाजिक कार्यक्रम के लिए भी अंचल में प्रशिद्ध है। प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ द्वारा 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का ग्राम-अमलीपाली (अ) में आयोजन किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। या आसान भाषा मे कहें तो राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा देने में अनुभव प्रदान करना है|
श्री राम आदर्श महिला कॉलेज का कार्यक्रम दिनांक 25-12-2021 दिन शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला (अ) प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसमे –
मुख्य अतिथि :श्रीमती उत्तरी गनपत जाँगड़े जी (विधायक, सारंगढ़)।
विशिष्ट अतिथि :श्री अरूण मालाकार जी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस (गामीण) रायगढ़)।
श्रीमती मंजू मालाकार जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सारंगढ़)
श्री गनपत जांगड़े जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सारंगढ़)
श्री पुरूषोत्तम साहू जी (सदस्य गौ सेवा आयोग)
श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जी (सभापति, जिला पंचायत रायगढ़))
श्री गोल्डी नायक जी (संपादक प्रखर आवाज)
श्रीमती नील सरिता यादव जी (सरपंच, ग्राम पंचायत अमलीपाली (अ))
श्री खगेश साहू जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत अमलीपाली (अ))
के अलावा भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री राम आदर्श महिला कॉलेज ने सभी सम्मानीय जनों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




