रायगढ़ । पुलिस महनिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर को रेंज के 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी किया गया था । जिसमें जिला रायगढ़ के 20 प्रधन आरक्षकों को पदोन्नति प्राप्त हुई है । आज पुलिस कार्यालय में एसपी अभिषेक मीना एवं एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा पदोन्नत हुये प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई है
स्टार लगाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा नये सहायक उपनिरीक्षकों को मिठाई खिलाते हुये उन्हें आज की छुट्टी देते हुये परिवार के साथ समय बिताने को कहा गया । मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी अभिषेक मीना ने कहा कि पदोन्नत हुये पुलिसकर्मियों के लिये आज बहुत बड़ा दिन है, पदोन्नत हो रहे कई पुलिसकर्मी 20-25 साल सर्विस के बाद यहां तक पहुंचे हैं, इस विशेष दिन की आज उन्हें छुट्टी भी दी गई है ।

कार्यक्रम में स्वल्पाहार पश्चात सभी का ग्रुप फोटो लिया गया । पदोन्नत हुए पुलिसकर्मी- कृष्ण कुमार दुबे, श्यामलाल पैंकरा, राजेश खाखा, संदीप गायकवाड, दौलत सिंह ठाकुर, नवा गोटिया जोशिला, भानु प्रसाद पात्रे, लखपति प्रधान, मनोज कुमार पटेल, परमेश्वर गुप्ता, मोतीलाल डनसेना, रूपलाल चौधरी, माधो पटेल, तेजराम पटेल, संजय शर्मा, वेलफेड मसीह, सुकलाल सिदार, अशोक कुमार राठिया, जयराम सिदार, सुकुल सिंह सिदार ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
