जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया. खासकर मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है. रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग संभाग में पिछले 24 घंटे में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक कम हुआ है. तापमान कम होने से शहरों में ठिठुरने जैसी स्थति बन गई है. मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने को लेकर पहले ही चेतावनी जारी किया है. लालपुर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ठंड की स्थति का डाटा जारी किया है. रायपुर का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस है. पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री पारा गिरा है जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 24 घंटे में 4.2 डिग्री कम हुआ. सामान्य से 4.2 डिग्री कम तापमान होने से ठंड बढ़ गई है.
रायगढ़, बिलासपुर और अंबिकापुर का हाल-
इसी तरह रायगढ़,बिलासपुर जिले में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है. पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ. जिले में पारा सामान्य से 6.1 डिग्री कम हो गया है. पेंड्रा रोड में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है. अंबिकापुर जिले में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री कम है. कोरबा जिले में 6.3 डिग्री सेल्सियस, कांकेर 7.1 डिग्री सेल्सियस, महासमुंद में 6.7 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 10.3 डिग्री सेल्सियस, नारायणपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस, धमतरी में 7.3 डिग्री सेल्सियस और नया रायपुर में 7.1डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




