नई दिल्ली: पनामा पेपर्स मामले में आज ईडी ने बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय से घंटों पूछताछ की, जिसका रिएक्शन संसद के उच्च सदन में देखने को मिला। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। जया बच्चन ने कहा कि उनके बुरे दिन जल्द ही शुरू होंगे।

जया बच्चन ने कहा कि सदन में जो हो रहा है वह काफी दुखद है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं, इसके लिए आपको मेरी ओर से श्राप है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों में अपने साथियों के लिए जरा भी सम्मान नहीं तो हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे हैं। जया ने चेयर से अपील करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ और मेरे करियर के खिलाफ अपशब्द कहे गए और ऐसे सदस्यों पर एक्शन होना चाहिए।
दरअसल जया बच्चन ने दावा किया कि सदन के पटल पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। उन्होंने दावा किया, “मैं किसी पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और उन्हें उस तरह से नहीं बोलना चाहिए था जैसा उन्होंने किया।” बता दें कि सोमवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन और ट्रेजरी बेंच के बीच मौखिक विवाद के बाद विपक्ष का हंगामा तेज हो गया जिसके बाद राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा।
गौरतलब है कि पनामा पेपर्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। ऐश्वर्या राय बच्चन से 2005 में एक कथित फर्जी कंपनी को लेकर पूछताछ हुई। उन पर टैक्स चोरी का आरोप है। कई घंटों की पूछताछ के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को शाम साढ़े 7 बजे के करीब प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से रवाना हुईं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
