रायगढ़/धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा खुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत ससकोबा गांव में 18 दिसंबर को मांड नदी में तैरती हुई एक 22 वर्षीय लड़की की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
चौकी प्रभारी कुजूर से मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को शाम के समय थाने आकर सूचना दी गई कि मांड नदी में एक लड़की की लाश तैर रही है। सूचना के बाद पुलिस नदी किनारे पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए उसे पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा शव की पहचान ससकोबा निवासी पीली बाई सारथी उम्र 22 वर्ष के रप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की 14 दिसंबर को घर से निकली हुई थी जिसके बाद लड़की की नग्न हालत में पानी में तैरती हुई लाश मिली है। जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि लड़की का रेप करने के बाद हत्या कर शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया गया हो। फिलहाल पुलिस उक्त मामले में पीएम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से बच रही है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
