रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा खुर्द चौकी क्षेत्र से 20 वर्षीय लड़की के साथ जबरजस्ती बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी प्रभारी कुजूर से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय लड़की थाना क्षेत्र में काम करती है। जिससे आरोपी गीता प्रसाद के रिश्तेदारों के साथ जान पहचान थी जिस वजह से आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे से बातचीत करते थे।
इसी बीच एक दिन पीड़िता और आरोपी एक दूसरे से मिले तब लड़की ने अपनी शारीरिक समस्या सुनाते हुए बताया कि कुछ दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसे सहयोग की जरूरत है, तब आरोपी युवक ने सहयोग की बात करते हुए उसे इलाज हेतु अंबिकापुर ले जाने की बात कहा।
गीता प्रसाद 18 दिसंबर को पीड़िता के इलाज कराने के बहाने उसे अम्बिकापुर ले जाऊंगा कहा, पर उसे वह रैरूमा गांव ले गया और एक मकान में लेजाकर जबरदस्ती बलपूर्वक दुष्कर्म किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गीता प्रसाद निवासी बाकारुमा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कल रिमांड पर भेजा जाएगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




