बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बहनों पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था।
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई। तरन्नुम (16) और मंतासा (14) जब सो रही थीं, तभी मुरसलीन ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बड़ी बेटी का पिछले एक साल से लगातार पीछा कर रहा था।
पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
