रायगढ़। कलेक्टर भीमसिंह ने जिले में रागी उपार्जन के संबंध में भी जानकारी ली। डीएफओ रायगढ़ ने बताया कि वनधन केन्द्रों में रागी का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने इस संबंध में रायगढ़ तथा धरमजयगढ़ के डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र अंतर्गत जिन वनधन केन्द्रों में रागी का उपार्जन किया जाएगा उसकी शेड्यूलिंग कर ले, जिससे किसानों को इसकी जानकारी देकर सीधे वनधन केन्द्रों में भेजा जा सके। उन्होंने गोधन न्याय योजनान्तर्गत गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने सहकारी समितियों में कम्पोस्ट भंडारण करवाने के निर्देश दिए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
