जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़-मीडिया कवरेज करने निकले एक पत्रकार की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी है। पत्रकार का नाम अखिल मानिकपुरी था, जो स्वराज एक्सप्रेस और बंसल न्यूज में बिलाईगढ़ के संवाददाता थे।
जानकारी के मुताबिक, अखिल मानिकपुरी कवरेज के लिए बाइक में सवार होकर घर से निकले थे। इस बीच भटगांव मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पत्रकार अखिल मानिकपुरी की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार अखिल मानिकपुर की शादी चार साल पहले ही हुई थी और उनकी दो साल की एक बच्ची भी है। इस दुखद घटना के बाद पत्रकार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही बलौदाबाजार और रायगढ़ जिले के पत्रकारों में भी उनके निधन की खबर के बाद से ही शोक की लहर है।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

