रायगढ़। कुछ समय की खामोशी के बाद एक बार फिर गजराजों के दल ने खरसिया वन परिक्षेत्र के जंगलों की ओर रूख किया है। सिंघनपुर नहरपाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने हाथियों के दल को विचरण करते हुए देखा है, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के एक दल के सिंघनपुर से नहरपाली के आसपास जंगल में चहल कदमी की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद से आसपास के आधे दर्जन गांव के लोग दहशत के साए में हैं और वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी लगने के बाद सिंघनपुर बरभौना वाले जंगली रास्ते में शाम के बाद और सुबह के वक्त आवाजाही के बचने के लिए मुनादी कराई जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
