जाजपुरः ओडिशा के स्कूल खुलने के बाद स्कूली बच्चों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। राज्य के अलग-अलग इलाके से स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इसी बीच जाजपुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के 9 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है।

मिली जानकारी के अनुसार दशरथपुर ब्लॉक के कस्तूरबा उच्च विद्यालय की कुछ छात्राओं में संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े, जिसके बाद उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।
विद्यालय के अधिकारियों ने कहा, “नौ छात्राओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। ”जिलाधिकारी चक्रवर्ती राठौड़ ने कहा कि एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की कोविड-19 जांच कराई गई है। देशभर में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट के 23 मामले सामने आए हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




