रायगढ़, रायगढ़ एवं सारंगढ़ अनुविभाग अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से 3 लोगों की असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात संबंधित एसडीएम द्वारा मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम-जतरी तहसील पुसौर के कु.सोनम उर्फ सोनी निषाद की 16 जून 2021 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता-पूनम निषाद को 4 लाख रुपये, तहसील बरमकेला के ग्राम-अमुर्रा निवासी ललित बारीक की 16 जून 2021 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सबिता बारीक को 4 लाख रुपये तहसील पुसौर के ग्राम-जामपाली निवासी सीताराम की 8 फरवरी 2021 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र नारायण सोनी को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




