कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए विदेश यात्रा करके भारत लौटे लोगों पर खास नजर रखी जा रही है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अब तक 208 लोग विदेश से आ चुके हैं. स्वास्थ विभाग में 154 लोगों पता लगा लिया है और उन्हें होम आइसोलेशन रहने को कहा गया है. स्वास्थ विभाग 28 लोगों को अब भी खोज नहीं पाया. विभाग के अनुसार 28 लोगों के नाम और नंबर गलत होने की वजह से उन्हें अब तक नहीं खोजा जा सका है. हम लगातार उनकी खोजबीन कर रहे है.
11 का सैंपल भेजा गया है
दुर्ग जिले में विदेशों से आए 11 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. विदेश से आये 11 लोगों को सर्दी खांसी थी. जिसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने इनका सैंपल जाच के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने का इंतज़ार है .
ओमिक्रोन के 23 मरीज
देश में अब तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 23 मरीज मिल चुके हैं. जिसमें महाराष्ट्र में ही 10 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. ऐसे में महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है.
नजर रखी जा रही
दुर्ग कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि अभी दुर्ग जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले नहीं मिले हैं, हालांकि कुछ लोग दूसरे राज्य से और विदेशों से आ रहे हैं. उनपर हमारी टीम नजर बनाए हुए है. उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है. बता दें कि देश में अबतक कोरोना के नए वेरएंट ओमिक्रोन के 23 मामले सामने आ चुके हैं.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
