रायगढ़/दिनांक22/11/2021 की रात थाना घरघोड़ा के ग्राम साल्हेपाली से चोरी हुई मोटर सायकल HF डिलक्स को घरघोड़ा पुलिस द्वारा रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर ही मुखबिर लगाकर छाल से बरामद किया गया । आरोपीगण मोटर सायकल की चोरी कर छाल में छिपा रखे थे, घरघोड़ा पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम साल्हेपाली में रहने वाला चमरू राम चौहान के घर आंगन से दिनांक 21-22/11/2021 की रात्रि उसके मोटर सायकल HF Delux CG 13 SA 3505 (कीमती 25,000 रूपये) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । थाना घरघोड़ा में दिनांक 23/11/2021 की रात्रि जनक राम चौहान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर अज्ञात आरोपी पर धारा 379 IPC का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को मुखबिर द्वारा ग्राम साल्हेपाली के बगीचे में काम करने वाले बृजमोहन, जगदीश राठिया, महेन्द्र सारथी को घटना दिनांक की रात्रि चमरू राम चौहान के घर आसपास देखा जाना बताया । दिनांक 23/11/2021 की रात्रि थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये स्टाफ छाल एवं लैलूंगा रवाना किया गया । रात में ही तीनों संदेहियों का पता तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर मोटर सायकल चोरी कर थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बनहर में छिपाकर रखना कबूल किये जिसे आरोपी 1. बृजमोहन बैगा पिता चांदीराम बैगा निवासी बनहर थाना छाल जिला रायगढ छ.ग. के कब्जे से बरामद किया गया । मोटर सायकल चोरी में शामिल अन्य दो आरोपी 2. जगदीश राठिया पिता आनंद राम राठिया उम्र 28 वर्ष साकिन कोनपारा थाना घरघोडा 3. महेन्द्र सारथी पिता बंधन सारथी उम्र 40 वर्ष साकिन डंगबीरा थाना लैलूंगा को भी आरोपी के साथ गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, नंदू पैंकरा, विरेन्द्र भगत की मुख्य भूमिका रही है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
