रायगढ़। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा (5811) जिला रायगढ़ के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी स्थित मंगल भवन में जिले के सभी मंडलों की नियुक्ति और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। इस महासंगम को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इन मंडलों का होगा निर्वाचन और गठन-
इस भव्य कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों के पुनर्गठन की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें मुख्य रूप से
पुसौर, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा मंडल का नवीन गठन होना तय हुआ है।
इसके साथ ही खरसिया, तमनार और लैलूंगा सहित अन्य मंडलों के पदाधिकारियों का निर्वाचन और कमान सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संवैधानिक तौर पर मजबूत होगा संगठन-
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि सभी नवनिर्वाचित और चयनित पदाधिकारियों को मंच से संस्था का आधिकारिक प्रमाण पत्र (नियुक्ति पत्र) प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के मिलने के बाद सभी पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में संवैधानिक तौर पर बैठकें करने और समाज हित में बड़े निर्णय लेने के लिए पूरी तरह अधिकृत हो जाएंगे।
राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं की रहेगी मौजूदगी-
वैष्णव समाज के इस बड़े समागम में राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव एवं प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। उन्हीं के हाथों सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
प्रशासनिक तैयारियों की बात करें तो इस कार्यक्रम के लिए केवड़ाबाड़ी मंगल भवन की बुकिंग नगर पालिक निगम रायगढ़ से आधिकारिक तौर पर (रसीद क्रमांक 98/पुस्तक 12) कराई जा चुकी है।
कार्यक्रम की रूपरेखा –
दिनांक: 12 जुलाई 2026, दिन – रविवार
स्थान: केवड़ाबाड़ी मंगल भवन, रायगढ़ (छ.ग.)
महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रायगढ़ जिले के सभी मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में वैष्णव जनों को इस गरिमामयी समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ताकि समाज की एकता और शक्ति का शंखनाद किया जा सके।

- मसालेदार लौकी कोफ्ता: 35 मिनट में तैयार होगी स्वादिष्ट डिश… - August 19, 2026
- 9 करोड़ भारतीयों को घेर चुकी है डायबिटीज! लेकिन असली खतरा अभी बाकी. 2050 का आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे… - August 19, 2026
- विश्वनाथ एंड सन्स का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री, करुप्पू को भी छोड़ा पीछे… - August 19, 2026
