जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। दिनांक 24/11/2021 के सुबह 08:00 बजे #घरघोड़ा राइनो को ग्राम ढोरम में मारपीट का इवेंट मिला । इवेंट पर मौके में आरक्षक सुरेन्द्र भगत और वाहन चालक मुकेश अजगले ERV वाहन लेकर पहुंचे । जहां जानकारी मिली कि गांव के अम्बा लाल उरांव के परिवारवाले कोटवार के परिवारवालों के साथ मारपीट किये हैं । मारपीट में कोटवार के भाई प्रताप चौहान पिता स्व. पुनी राम चौहान उम्र 30 वर्ष ग्राम ढोरम को चोंटे आई थी और वह बेहोश था । राइनो आरक्षक द्वारा तत्काल आहत प्रताप चौहान को ERV वाहन में ले जाकर CHC घरघोड़ा में भर्ती कराया गया है ।

घटना के संबंध में कोटवार मित्रभानु चौहान पिता स्व. पुनी राम चौहान उम्र 36 वर्ष थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव का अम्बा लाल उरांव ट्रेक्टर, ट्राली, थ्रेसर मशीन खरीदा है जो घर के पीछे सकरा गली में ट्रेक्टर को लाना ले जाना करता है जिससे दीवाल और घर के छत (छानी) टुट-फुट रहा है । इसी बात को जाकर अम्बा लाल को गली में ट्रेक्टर को घुसाने निकालने से मना करने पर आज दिनांक 24.11.2021 के लगभग सुबह 8.00 बजे अम्बा लाल उसके दोनों बेटे पवन उरांव, बेनुधर उरांव और राजेश पिता गंगाराम उरांव मिलकर इसकी पत्नी और मां से गाली गलौच कर रहे थे । तब इसका भाई प्रताप आकर बीच बचाव किया तो उसे चारों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं । थाना घरघोड़ा में चारों आरोपियों पर मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है ।
वहीं सरिया राइनो द्वारा मेडिकल इमरजेंसी के इवेंट पर नवापारा सरिया में महिला खिलेश्वरी सिदार पति गणेशराम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी बड़े नवापारा थाना सरिया को प्रसव पीड़ा पर ERV वाहन से सीएचसी बरमकेला में भर्ती कराया गया है ।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
