रायगढ़। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नालों की सफाई में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने संजय मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले 20 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सड़क घेरने वालों पर निगम की कार्रवाई
निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा था, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही सड़क किनारे स्थित नालों की सफाई में भी गंभीर दिक्कतें आ रही थीं। कार्रवाई के तहत संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया।
इन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना
अभियान के दौरान अलिना फूड वियर, दिलावर शूज, सुरेश गार्मेंट, सहेली ड्रेसेज, हरिश मेहर, शूज हाउस, मैफुल ड्रेसेज, चाँद शूज, शूज गैलरी, गुजराल मेडिकल, गेलेक्सी बैग, ग्रान्ड शूज, सुहैल बैग, बबल्स, सुहागन और अनुपम इलेक्ट्रॉनिक सहित कई प्रतिष्ठानों पर 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक 2,000 रुपये का जुर्माना क्वालिटी स्टोर, अंकित सेल और बाम्बे फैशन बाजार पर लगाया गया।
नाले की सफाई और यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करना नियमों का उल्लंघन है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि सड़क किनारे स्थित नालों की सफाई में भी गंभीर परेशानी आती है, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
व्यापारियों से सहयोग की अपील
आयुक्त ने शहर के सभी व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाएं तथा नगर निगम के अभियान में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




