जगन्नाथ बैरागी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से साक्षरता कक्षाएं लगेंगी। रुचि देखते हुए फिर से कक्षाएं लगाने का प्लान बनाया गया है। वहीं इस बार प्रदेशभर से 60 हजार 145 को आगामी 6 माह में साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि असाक्षरों को साक्षर करने के इरादे से प्रदेशभर में मोहल्ला साक्षरता कक्षाएं लगाई जाती है। पढ़ना लिखना अभियान के तहत इसकी शुरूआत की गई है। वहीं बग रुचि देखते इसकी अवधि बढ़ाई गई हैं। अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 1 लाख 89 हजार 855 लोगों को साक्षर किया गया है। वहीं अब 60 हजार 145 को आगामी 6 माह में साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तहत यह कार्यक्रम संचालित होगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
