रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। आखिरी दिन पंजीयन के बाद किसान की संख्या और कुल रकबे की तस्वीर भी साफ हो गई है। पिछले साल धान खरीदी के लिए रजिस्टर्ड 21 लाख 52 हजार 990 किसानों को इस साल भी बरकरार रखा गया है। इसके अलावा 2 लाख 41 हजार 380 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। इस तरह इस साल कुल 23 लाख 94 हजार 370 किसानों से धान खरीदी की जाएगी। संभागवार देखें तो इस बार नए पंजीयन कराने वाले किसानों की सबसे ज्यादा संख्या दुर्ग संभाग में हैं। बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव को मिलाकर यहां से सबसे ज्यादा 58 हजार 478 नए किसानों ने धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

दूसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग है, जहां 55 हजार 616 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा नए किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने में सरगुजा संभाग तीसरे स्थान पर है, यहां 48 हजार 146 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि रायपुर संभाग से 40 हजार 260 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। सबसे कम बस्तर संभाग में 38 हजार 880 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। नए और पुराने मिलाकर इस साल 29 लाख 33 हजार 2 हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन हुआ है
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
