रायगढ़। गौरी शंकर मंदिर के सामने गुरूवार की शाम एक 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। सरेराह उठाईगिरी की घटना के बाद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केलो विहार कालोनी उपभोक्ता फोरम के पास थाना चक्रधर नगर में रहने वाला 65 वर्षीय रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी मथुरा प्रसाद नामदेव पिता स्व0 दशाराम नामदेव गुरूवार ने पुलिस को बताया कि दिनांक 18/11/2021 को दोपहर 04.00 बजे अपने घर से खरीदारी करने हैंड बेग को लेकर मार्केट गया था।

अपना खरीदारी करने के बाद शाम करीब 05.00 बजे गौरीशंकर मंदिर के सामने फुल दुकान में फुल लेने के लिये अपनी मेस्ट्रो क्रमांक सीजी 13 यूए 1621 को किनारे खडी किया गाडी के पायदान में हैंड बैग जिसमें चांदी का पायल 01 जोडी 194 ग्राम लगभग, चांदी के गले का 01 चैन 12 ग्राम लगभग, चांदी का हाथ कडा 1, 55 ग्राम, बिछिया एवं चांदी का टूकडा 12 ग्राम लगभग, चांदी का सिंदूर डिब्बा 1, 6 ग्राम तथा डायरी व अन्य कागजात था। फुल लेकर जैसे ही अपनी गाडी के पास पहुंचा तो देखा कि उसका हैंड बैग पायदान के पास नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी किमती करीब 12000/ रूपये है। मामले में पुलिस रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
