मध्यप्रदेश/मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शराब के शौकीन लोगों को अपने शौक पूरे करने के लिए अब टोटल कोरोना टीकाकारण जरूरी हो गया है। खंडवा के आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है कि शराब खरीदने वालों को दोनों टीके लगे हैं या नहीं इस बात की तस्दीक की जाएगी और उसके बाद ही उन्हें शराब दी जाएगी। आबकारी विभाग खंडवा के आदेश के बाद जिले में संचालित 56 देसी शराब दुकान और 19 विदेशी शराब की दुकानों पर अब वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगवाए हुए खरीदार को ही शराब मिलेगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने आदेश जारी किया है, जिसमें साफ शब्दों में शराब विक्रेताओं को आदेश दिया गया है कि शराब खरीदने वालों को टीका लगा है या नहीं यह देखने के बाद है मदिरा दिया जाए। आबकारी अधिकारी आर.पी किरार ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें आदेशित किया था कि शराब पीने वालों के लिए भी वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगवाना जरूरी है। जिन्होंने टीका लगवाया है, केवल उन्हें ही शराब बेची जाएगी। जिले की 56 देशी शराब दुकानों और 19 विदेशी शराब दुकानों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब बिना वैक्सीनेशन कराए शराब नहीं दी जाएगी।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
