खेल /साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एबी डिविलियर्स ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है.

मतलब अब एबी डिविलियर्स ना तो आईपीएल में खेलेंगे और ना ही बिग बैश, पीएसएल या दूसरी किसी लीग में वो खेलते दिखाई देंगे.
बता दें एबी डिविलियर्स ने अपने पूरे टी20 करियर में 9424 रन बनाए. डिविलियर्स के बल्ले से 4 शतक, 69 अर्धशतक निकले. 340 टी20 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 37.24 रहा जो कि सच में काबिले तारीफ है. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने अपने टी20 करियर में 436 छक्के लगाए. साथ ही उन्होंने 230 कैच भी लपके.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
