महासमुंद/मांस का व्यापार करते हुए गांव की गलियों में घूम रहे थे आरोपी, मुखबीर की सुचना पर एक गिरफ्तार एक फ़रार मुखबीर की सूचना पर वन्यप्राणी जंगली सुअर का अवैध शिकार एवं व्यापार का शिकार करने वालों पर वन विभाग बसना परिक्षेत्र की टीम ग्राम बुधुडोंगर पहुंची, जहां प्लेटिना मोटरसाइकिल पर वन्य जीव जंगली सूअर का अवैध शिकार कर उसके मांस का व्यापार करते हुए गांव की गलियों में दो लोग घूम रहे थे ।
इसी दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन को आता देखकर जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दोनों व्यक्ति तेज रफ्तार भागने लगे. और भागते वक्त मोटरसाइकिल से गिर गये. जिसमे मोटरसाइकिल सवार चमार सिंह को जंगली सूअर के मांस के साथ धर दबोचा जबकि मोटरसाइकिल चला रहा साथी साहनू भागने में कामयाब हो गया वन विभाग के टीम की गिरफ्त में आए आरोपी चमार सिंह ग्राम सहसपानी थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ का निवासी बताया गया है. जिसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09, 50 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
