सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के आदेश अनुसार अ. पुलिस अधीक्षक एवं SDOP के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में ट्रैफ़िक मितानों व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार (first aid ) राहगीर योजना , 1.5 लाख तक कैशलेस ट्रीटमेंट , eDAR एंट्री के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डॉ साहब द्वारा अलग अलग प्रकार के दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथ. उपचार के बारे में बताया जैसे रोड एक्सीडेंट,सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज CPR देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिस से मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके । वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्रा. उपचार को विस्तार से बताया गया साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान घायल,मरीज़ को प्राप्त राहगीर योजना ,1.5 लाख तक कैशलेस ट्रीट मेंट , eDAR एंट्री के संबंध में भी जानकारी दी गई जिससे इन योजनाओं के तहत उनका इलाज कराया जा सके । ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित ट्राफिक मितानों को ट्राफिक मितान किट प्रदाय किया गया।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
