भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आगाज 17 नवंबर से हो रहा है. पहला मुकाबला जयपुर में खेला जाना है, जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम गुलाबी नगरी पहुंच चुकी है.

कीवी टीम दुबई से चार्टर्ड प्लेन के जरिए जयपुर पहुंची है. जयपुर पहुंचने पर टीम के सभी खिलाड़ी मास्क लगाए दिखे. भारत के खिलाफ सीरीज में उतरने से पहले कीवी खिलाड़ियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, क्योंकि टीम का एक बबल से दूसरे बबल में ट्रांसफर हुआ है. फिर भी माथे पर चिंता साफ दिखी, जिसकी वजह कोरोना का खतरा नहीं बल्कि जयपुर की हवा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर है. हालांकि, जब केएल राहुल से बढ़े प्रदूषण को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने दो टूक कहा- चिंता की बात नहीं.
भारत के उत्तरी राज्यों में इन दिनों हवा खराब हो गई है. उसमें प्रदूषण का स्तर बढ़ा है और जयपुर भी इससे अछूता नहीं है. यही वजह है कि पिंक सिटी में कदम रखने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की भी टेंशन टाइट दिखी. कीवी खिलाड़ी बुधवार को होने वाले मुकाबले के लिए मंगलवार को प्रैक्टिस करेंगे. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने बताया कि ,” कीवी खिलाड़ी सोमवार शाम जयपुर पहुंचे हैं. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इनका एक टेस्ट होगा, जिसके बाद ये मुकाबले की प्रैक्टिस मंगलवार को कर सकेंगे.”
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
