राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने दूसरी शादी कर ली तो पंचायत ने 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. पंचों के इस तुगलकी फरमान को लेकर अब पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है.

पीड़िता ने एसपी को दुखड़ा सुनाया और आरोप लगाया कि तिलोकराम समेत समाज के पंच-पटेल ने जीना मुहाल कर दिया है.
पीड़िता के मुताबिक करीब 18 महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी. पीड़िता के मुताबिक उसके पहले पति ने बेटी के साथ रेप किया और इस मामले में वो जेल में है. बेटी के साथ रेप के बाद उसने पहले पति से तलाक लेकर 18 महीने पहले अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली. उसकी दूसरी शादी के बाद लगातार समाज के पंच और पटेल समाज दूसरी शादी पर आपत्ति जता रहे थे. महिला ने कहा कि पिछले महीने की 17 तारीख को हमारे खिलाफ 35 से ज्यादा पंचों ने पंचायत बुलाई और हमें भी बुलाया और 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया.
पीड़िता के पति ने भी पंच-पटेल पर जीना मुहाल करने का आरोप लगाया और कहा कि हमारा जीना बेहाल हो चुका है. हम 11 लाख रुपये नहीं भर पा रहे इसलिए हमें समाज से बाहर कर दिया गया है. हमारे घर पर कोई आ या जा नहीं सकता. इस बारे में हमने 17 तारीख को ही सेड़वा थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद हमने बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है. हमें जान का भी खतरा है.

पुलिस अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के अनुसार प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से शादी की थी लेकिन समाज के पंच पटेलों ने समाज से बहिष्कृत कर दिया है. ऐसा मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
