छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कार पुल से नीचे गिर गई. गिरने के तुरंत बाद अचानक आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में तड़के सुबह हुआ था.
एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि दो लोग कार में सवार होकर बलरामपुर जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे. मदनपुर गांव के करीब पहुंचते ही लगभग 4 बजे चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पुल से नीचे जा गिरी.
मृतकों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि पुल से नीचे गिरते ही कार में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई. पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) की मौत हो गई. दोनों लोग बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




