छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या और जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किया. वहीं एक बालक को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक, घायल और आरोपी आपस में परिचित थे.
रंजिश के चलते एक युवक की हत्या
बता दें कि दीपावली के समय हुए आपसी झगड़े और विवाद के कारण उनके बीच मनमुटाव चल रहा था. इसी रंजिश के चलते 11 जनवरी की रात लगभग 10ः30 बजे, जब आदित्य कुर्रे और अभय सारथी आरोपी के घर के पास पहुंचे, तब आरोपी लोकेश विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया.
एक युवक गंभीर रूप से घायल
इस हमले में आदित्य कुर्रे की मौत हो गई, जबकि अभय सारथी को गंभीर चोटे आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल गंभीर रूप से घायल अभय सारथी का इलाज चल रहा है.
चार आरोपियों को गिरफ्तार, 2 चाकू को जब्त
आरोपी लोकेश विश्वकर्मा, अनुज यादव समेत 5 लोगों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में मामला दर्ज किया गया. इन आरोपियों के खिलाफ अपराधिक क्रमांक 18/2026 धारा 109, 103, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 चाकू को जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा और थाना सिविल लाइन में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
