रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्षीय अब्दुल सज्जाद अंसारी ने लगातार 5 दिनों तक गंदा काम किया.

नहाते समय दर्द होने पर नाबालिग ने अपनी चाची को आप बीती बताई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.
जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की एक दूकान है. जहां वह चूड़ी बेचता है. साथ ही चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचता था. आरोपी ने बच्ची को ये सभी खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने नाबालिग से कई बार दरिंदगी की.
घर लाकर करता था दुष्कर्म
बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला रोज उसे अपने साथ रोज घर ले जाता था और पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया. किसी को बताने पर मारने की धमकी दी.
परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को सुबह के वक्त घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी. जब उसकी चाची ने बच्ची को नहलाने के लिए ले गई, तब पूछा कि कहां दर्द हो रहा है. इसके बाद बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के साथ थाने पहुंचा. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले में जांच जारी है.
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




