सारंगढ़ । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के क्लस्टर केंद्र ग्रापंचायत छिंद और नपा परिषद कार्यालय सारंगढ़ में जाकर वहां मतदाताओं के द्वारा किये जा रहे दावा आपत्ति सुनवाई कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चाकर दस्तावेजों के बारे में समझाकर उनके समस्याओं का समाधान किया कलेक्टर ने दोनों स्थानों में प्रभारी अधिकारी एसडीएम वर्षा बंसल और सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को कहा कि – लोगों को भलीभांति समझाने वाला कोई कर्मचारी की ड्यूटी लगाए, मुख्य रूप से लोगों के प्रश्नों के जवाब दे साथ ही आवश्यक मतदाता परिचय पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के बारे में जान कारी दे सके । राज्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला 13 वें स्थान पर है, जहां 15 हजार 413 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि – भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्य के दावा आपत्ति अवधि जो 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चल रहा है। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किये जा सकते है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 26 को किया जाएगा । जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि- जो युवा वोटर 1जनवरी 26 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 26 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे जिले में विशेष शिविर लगाए गए हैं।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
