समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 288999.76 मे. टन हुई…
सारंगढ़ । छ.ग. राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15-11-25 से प्रारंभ की गई है। जिला में कुल पंजीकृत 89171 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90600.419 हेक्टेयर है, 4 जनवरी की स्थिति में कुल 288999.76 मे.टन धान खरीदी किया गया है तथा पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 254276. 60 मे.टन डीओ. जारीकर कुल धान 86316.80 मे.टन में धान उठाव किया गया है।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर डा. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है ।जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभाग अधि. राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेता की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।
4 जनवरी 2026 तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़ जिले में कुल 62 प्रकरण दर्ज कर 5 हजार 97 क्विंटल में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही हुई । यह कार्यवाही निरंतर जारी है, जिससे धान के अवैध परिवहन , भण्डारण करने वाले कोचिये, व्यापारियों में दहशत का माहौल है । 4 जनवरी 2026 की स्थिति में जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। छग शासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प टोकन तुहर हाथ एप्प के माध्यम से किसानों द्वारा टोकन काटा जा रहा है व उपार्जन केन्द्रों में भी किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है। जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है व किसानों के द्वारा मुख्य मंत्री छग शासन के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
